Love Horoscope For 23 November 2025 | आज का प्रेम राशिफल 23 नवंबर | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

By रेनू तिवारी | Nov 23, 2025

दैनिक प्रेम राशिफल 23 नवंबर 2025: इन राशियों के जातकों में आज रोमांटिक माहौल रहने की संभावना है। सभी सूर्य राशियों के लिए दैनिक ज्योतिषीय भविष्यवाणियां पाएं।

मेष लव राशिफल: रोमांस बढ़ेगा लेकिन ईगो क्लैश भी संभव है। शांत रहें। सिंगल्स किसी ऐसे व्यक्ति की तरफ आकर्षण बढ़ेगा जो आपकी भावनाओं को समझता है।

वृषभ लव राशिफल: रोमांटिक प्लान्स रिश्ते को मजबूत करेंगे। छोटे-छोटे सरप्राइज़ पार्टनर को खुश कर देंगे।

मिथुन लव राशिफल: किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपको पहले से जानता है। ओवरथिंकिंग से रिश्ते को दूर रखें।

कर्क लव राशिफल: छोटी बातों पर बहस हो सकती है, लेकिन आप दोनों समझदारी से स्थिति संभालेंगे।

सिंह लव राशिफल: पार्टनर के साथ घर से जुड़ा कोई प्लान आपको और करीब लाएगा। रिलेशन में भरोसा बढ़ेगा।

कन्या लव राशिफल: एक-दूसरे के साथ गहरी बातचीत रिश्ते को मजबूत करेगी। गलतफहमियाँ दूर होने के संकेत।

तुला लव राशिफल: पार्टनर का प्यार और सपोर्ट महसूस होगा। कोई अच्छी खबर रिश्ते में खुशी लाएगी।

वृश्चिक लव राशिफल: दिल में पुरानी यादें उभर सकती हैं लेकिन नया रिश्ता शुरू करने का समय अच्छा है। ज्यादा भावुक होकर निर्णय न लें।

धनु लव राशिफल: नया रोमांटिक कनेक्शन सोशल मीडिया या किसी ग्रुप एक्टिविटी के ज़रिए बन सकता है। अनावश्यक तनाव से दूर रहें।

मकर लव राशिफल: पुरानी दोस्ती में भावनाएँ पनप सकती हैं। सलाह: अपने दिल की बात साफ़-साफ़ कहें।

कुंभ लव राशिफल: किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपकी सोच से मेल खाएगा। जल्दबाज़ी में फैसला न लेंधीरे-धीरे बढ़ें।

मीन लव राशिफल: रिश्ते में गर्माहट बढ़ेगी। पार्टनर आपकी किसी बात पर गर्व महसूस करेंगे। किसी पुराने मुद्दे का समाधान संभव है।

प्रमुख खबरें

सोशल मीडिया बैन से वीजा जांच तक: बदलती वैश्विक नीतियां और बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव

MGNREGA की जगह नया ग्रामीण रोजगार कानून, VB-G RAM G विधेयक संसद में पेश होने की तैयारी

ICICI Prudential AMC IPO को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे ही दिन फुल सब्सक्राइब हुआ

थोक महंगाई में नरमी के संकेत, नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक - 0.32 प्रतिशत पर पहुंची