भोपाल में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में

By सुयश भट्ट | Dec 09, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार आत्महत्या की खबरें सामने आ रही है। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल के में प्रेमी युगल ने बुधवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पहले युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी की। इसके बाद युवक ने अपने मामा के घर में फंदे पर लटक गया। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।

इसे भी पढ़ें:हेलिकॉप्टर के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भोपाल से है नाता, 2 सप्ताह पहले 10 दिन के लिए आए थे भोपाल 

वहीं परिजन के मामा ने पुलिस को बताया कि दीपक ने रात 12 बजे तक दीपक पर जीतेन्द्र नजर रखे हुए थे। इसके बाद उन्हें नींद लग गई। रात करीब 1 बजे उनकी नींद खुली तो दीपक कमरे में नहीं मिला। उन्होंने तलाश शुरू की इसी बीच हाल में दीपक फंदे पर लटका मिला।

इस घटना को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि गरीब नगर चांदबाड़ी में रहने वाली साक्षी साहू 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद घर में रहकर घरेलू कामकाज संभालती थी। रात करीब 8 बजे उसने घर में फांसी लगा ली। इसकी खबर पता चलते दीपक विश्वकर्मा ने अपने मामा के घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

इसे भी पढ़ें:MP के दामाद थे CDS बिपिन रावत, 1986 में हुई थी शादी 

बताया जा रहा है कि युवक-युवती अलग-अलग जातियों के थे। दोनों शादी करना चाह रहे थे। लेकिन जाति अलग-अलग जाति के होने की वजह से परिवार की सहमति शादी के लिए नहीं बन पा रही थी।

प्रमुख खबरें

Archery World Cup Final: धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, मेक्सिको में जीता ऐतिहासिक Gold Medal

तकनीक में दक्षता जरूरी, AI की समझ न रखने वाले समाज को हथियार बना सकती हैं विदेशी ताकतें: Anwar Ibrahim

Narendra Modi के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से भारत बना वैश्विक आर्थिक शक्ति: Amit Shah

Deoghar में फर्जी सरकारी लिंक और कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार