MP के दामाद थे CDS बिपिन रावत, 1986 में हुई थी शादी

CDS Bipin rawat
सुयश भट्ट । Dec 9 2021 11:48AM

उनका विवाह सन 1986 में स्थानीय रियासत के कुंवर मृगेन्द्र सिंह की बेटी मधुलिका सिंह से हुआ था। उनकी शादी शहडोल राज घराने के पुरोहित सुनील द्विवेदी बिन्नू ने दिल्ली में शादी कराई थी।

भोपाल। हेलीकॉप्टर क्रैश में बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका सिंह समेत 13 लोगों की जान चली गई। देश के पहले CDS जनरल रहे बिपिन रावत मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के दामाद थे।

उनका विवाह सन 1986 में स्थानीय रियासत के कुंवर मृगेन्द्र सिंह की बेटी मधुलिका सिंह से हुआ था। उनकी शादी शहडोल राज घराने के पुरोहित सुनील द्विवेदी बिन्नू ने दिल्ली में शादी कराई थी।

इसे भी पढ़ें:CDS जनरल बिपिन रावत समेत 13 लोगों के निधन पर सदन ने जताया शोक, राजनाथ बोले- सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार 

पुरोहित सुनील द्विवेदी बिन्नू ने बताया कि मधुलिका सिंह की शादी बिपिन रावत के साथ तय हुई थी। जिनका सन 1986 में भटिंडा में तिलक कार्यक्रम हुआ जहां वे पुरोहित के रूप शामिल थे। उन्हें कुंवर मृगेन्द्र सिंह शादी कराने ले गए थे।

उन्होंने बताया कि बिपिन रावत के पिता लक्ष्मण सिंह रावत से भी मुलाकात हुई थी। पुरोहित सुनील ने मधुलिका सिंह और बिपिन रावत की दिल्ली के होटल कनिष्का में शादी सम्पन्न कराई थी।

इसे भी पढ़ें:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई 

पुरोहित ने आगे बताया कि जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका सिंह दोनों का सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश में दुखद निधन से पूरा शहडोल संभाग में शोक की लहर है।

उन्होंने कहा कि दोनो के ही दुखद निधन के बाद उनके ससुराल में शहीद बिपिन रावत की सास ज्योति प्रभा, बड़े साले हर्षवर्धन और छोटे साले यशवर्धन सिंह है। और उनकी की दो बेटी है। बड़ी बेटी कृतिका रावत की शादी मुंबई में हुई है जबकि छोटी तारिणी रावत अभी पढ़ाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें:Prabhasakshi's Newsroom। देश ने खोया अपना सबसे बहादुर बेटा, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार 

आपको बता दें कि तमिलनाडु में कुन्नूर के जंगलों में बुधवार दोपहर 12:20 बजे सेना का Mi-17V5 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। घने जंगलों में हुए इस हादसे के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका समेत सेना के 14 अफसर सवार थे। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक जवान घायल है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़