कश्मीर में प्रेमी ने महिला की हत्या की, शव को टुकड़ों में काटा, ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

By रितिका कमठान | Mar 12, 2023

कश्मीर में श्रद्धा हत्याकांड जैसा ही मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी युवक ने महिला की हत्या को अंजाम दिया। इसके बाद युवक ने शव के टुकड़े कर उन्हें इधर उधर फेंक दिया था। आरोपी शब्बीर अहमद वानी को पुलिस ने बडगाम जिले के सोइबुग इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि 45 वर्षीय आरोपी शब्बीर शादीशुदा है और पेशे से बढ़ई का काम करता है। आरोपी ने 30 वर्षीय अविवाहिता महिला की हत्या की और उसका सिर काट दिया। आरोपी ने महिला के शव के टुकड़ो को इधर उधर फेंक दिया। इसी बीच पुलिस को मृतका के भाई तनवीर अहमद खान का आवेदन मिला जिसमें कहा गया कि उसकी बहन सात मार्च को कोचिंग के लिए गई थी मगर घर नहीं लौटी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस ने इस मामले में पड़ताल के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में शब्बीर को भी हिरासत में लिया गया जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि महिला की हत्या की जानकारी छिपाने के लिए उसने महिला के शव के टुकड़े कर दिए थे। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक महिला से शादी करना चाहता था। मगर महिला के परिवार ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, जिससे नाराज होकर उसने ये कदम उठाया।

पुलिस ने निकाला शव
आरोपी ने शव के टुकड़ों को कई जगहों पर दफन किया था। पुलिस ने शव के टुकड़ों को रेलवे ब्रिज ओमपोरा, सेबडेन आदि इलाकों से बरामद कर लिया है। शव के टुकड़ों को बरामद कर पुलिस ने पीड़ित परिवार को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा है।

प्रमुख खबरें

Instagram का नया Instants Feature: अब Photos होंगी Auto-Delete, कोई नहीं ले पाएगा Screenshot!

Google का Game-Changer अपडेट: 25 करोड़ कारों में Android Auto बदलेगा ड्राइविंग का पूरा एक्सपीरियंस

NEET Exam विवाद: China के Gaokao से क्यों सबक नहीं लेता भारत का Education System?

महंगे Jet Fuel और हवाई प्रतिबंधों का असर, Air India ने कई International Flights में की कटौती।