कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले मानसिक प्रताड़ना से जूझ रहीं बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन, साझा किया अपना दर्द, BFI पर लगाए आरोप

By अनुराग गुप्ता | Jul 25, 2022

नयी दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारत का सिर फक्र से ऊंचा करने वाली बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आपको बता दें कि लवलीना बोरगोहेन इन दिनों बर्मिंघम में हैं। जहां वो कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी में जुटी हुई हैं। लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले उन्होंने बीएफआई पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

उन्होंने आगे कहा कि मेरे दोनों कोचेस को कैम्प में भी ट्रेनिंग के लिए हज़ार बार हाथ जोड़ने के बाद बहुत देरी से शामिल किया जाता है। मुझे इस ट्रेनिंग में बहुत परेशानियां उठानी पड़ती है और मानसिक प्रताड़ना तो होती ही है। अभी मेरी कोच संध्या गुरुंग जी कॉमनवेल्थ विलेज के बाहर हैं। उन्हें एंट्री नहीं मिल रही है और मेरी ट्रेनिंग प्रोसेस गेम के ठीक आठ दिन पहले रुक गई है।

इसे भी पढ़ें: मायावती का योगी सरकार पर निशाना, बोलीं- तबादला-तैनाती के खेल में बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा 

इसके साथ ही लवलीव बोरगोहन ने कहा कि मेरे दूसरे कोच को भी भारत वापस भेज दिया गया है। मेरी इतनी अनुरोध करने के बाद भी ये हुआ है इससे मुझे बहुत ज्यादा मानसिक प्रताड़ना हुई। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं गेम पर कैसे फोकस करूं और इसके चलते मेरा अंतिम वर्ल्ड चैंपियनशिप भी खराब हुआ है। इस राजनीति के चलते मैं कॉमनवेल्थ गेम्स खराब नहीं करना चाहती हूं। आशा करती हूं कि मैं मेरे देश के लिए इस राजनीति को तोड़कर मेडल ले पाऊं। जय हिंद

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर