अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान शाहीन में तब्दील हुआ : मौसम विभाग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2021

मुंबई। अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र शुक्रवार सुबह चक्रवाती तूफान ‘शाहीन’ में तब्दील हो गया और शाम तक इसके ‘ गंभीर चक्रवाती तूफान’ में परिवर्तित होने की संभावना है। भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रकोष्ठ ने बताया कि यह तूफान प्रणाली भारतीय तट से दूर जा रही है। आईएमडी ने बताया, ‘‘ पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर बना चक्रवाती तूफान शाहीन 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम- उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और उत्तरी अरब सागर के मध्य हिस्से में यह पहुंच रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: मूक-बधिर नाबालिग लड़की के साथ 6 आदमियों ने किया सामूहिक बलात्कार, सभी आरोपी गिरफ्तार

चक्रवाती तूफान की गति मध्य भारत में जाने के दौरान कम हो गई थी, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात से गुजरते हुए यह अरब सागर में दाखिल हुआ और मजबूत होकर शुक्रवार को चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। यह दुर्लभ घटना है, जब बंगाल की खाड़ी में उठा एक चक्रवात देश के एक हिस्से को पार कर पश्चिमी तट पर पहुंचा है और फिर से तूफान में तब्दील हो गया है।

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन