वेस्‍टइंडीज से हार का गुस्सा जावेद अहमदी ने बल्लेबाजों पर निकाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2019

लखनऊ। अफगानिस्‍तान के बल्‍लेबाज जावेद अहमदी का कहना है बुधवार को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ वनडे श्रंखला के पहले मैच में उनकी टीम से कम से कम 40 रन कम बनाये, जिसकी वजह से उसे शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। वेस्‍टइंडीज के हाथों सात विकेट की पराजय के बाद अहमदी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमने करीब 40 रन कम बनाये, नहीं तो मैच का परिणाम भिन्न हो सकता था।’’ उन्‍होंने यह भी कहा कि इकराम अलीखिल का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्‍वाइंट था। 

अलीखिल और रहमत शाह बहुत अच्‍छा खेल रहे थे, तभी अचानक अलीखिल रन आउट हो गये। इससे अफगानिस्‍तान की उम्‍मीदों को करारा झटका लगा। अहमदी ने कहा कि सीरीज में बचे दो मैचों में हम इन गलतियों से सीखकर दमदार वापसी करेंगे।

प्रमुख खबरें

Gujarat CM Bhupendra Patel अमेरिका और कनाडा में Vibrant Gujarat का आमंत्रण देंगे

CM Sukhvinder Singh Sukhu ने मछुआरों को 52.50 लाख रुपये दिए, Bilaspur में हुई घोषणाएं

Prashant Kishor ने Bihar CM सम्राट चौधरी पर साधा निशाना, कहा आपराधिक चरित्र से नहीं रुकेगा अपराध

DK Shivakumar ने Karnataka Cabinet में बांटे विभाग, कई मंत्रियों के बदले प्रभार