महाराष्ट्र में करीब 17 महीनों में कोविड-19 के सबसे कम मामले आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2021

मुंबई| महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 1,736 नए मामले आए जो पिछले 17 महीनों में एक दिन में आए संक्रमण के सबसे कम मामले हैं। इसके साथ ही 36 और मरीजों के जान गंवाने से राज्य में मृतकों की संख्या 1,39,578 पर पहुंच गयी है।

इसे भी पढ़ें: बंगाल में कोविड-19 से नौ और मरीजों की मौत, 606 नए मामले

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में अस्पतालों से 3,033 मरीजों को छुट्टी दी गयी और इसके साथ ही संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 64,04,320 हो गयी है। महाराष्ट्र में अभी कोविड-19 के 32,115 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के सबसे अधिक 401 नए मामले मुंबई में सामने आए। मृतकों में से सबसे अधिक 18 लोगों की मौत पुणे क्षेत्र में हुई। इसके बाद नासिक क्षेत्र में 10 मरीजों ने जान गंवाई।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 :असम में 270 नए मामले, मिजोरम सरकार ने घर पर भी मास्क पहनने को कहा

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत