देश में 259 दिनों में कोविड-19 के दैनिक मामले सबसे कम, नए मरीजों की संख्या 10,423

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2021

नयी दिल्ली। देश में मंगलवार को पिछले 259 दिनों में, कोविड-19 के सबसे कम 10,423 नये मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,53,776 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में सामने आए नये मामलों के बाद देश में संक्रमण की चपेट में आ चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,42,96,237 हो गई है। सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक 443 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 4,58,880 पर पहुंच गई है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। मौत के नये 443 मामलों में से 368 केरल से, 20 तमिलनाडु से और 10 महाराष्ट्र से हैं। केरल पिछले कुछ दिनों से कोविड से होने वाली मौतों के आंकड़े का मिलान करने का प्रयास कर रहा है। सोमवार को राज्य सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि केरल में हुई 368 मौतों में से, 78 पिछले कुछ दिनों में हुईं, 232 ऐसे मामले हैं जिनकी मौत की पुष्टि पर्याप्त दस्तावेजीकरण न होने के कारण पिछले साल 18 जून तक नहीं हो पाई थी और 58 मौतों को केंद्र एवं उच्चतम न्यायालय के नये दिशा-निर्देशों के आधार पर प्राप्त अपीलों के बाद कोविड मौतों के तौर पर निर्दिष्ट किया गया।

देश में कोविड महामारी से अब तक कुल 4,58,880 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 1,40,226, कर्नाटक से 38,084, तमिलनाडु से 36,136, केरल से 32,049, दिल्ली से 25,091, उत्तर प्रदेश से 22,900 लोगों की जान गई जबकि पश्चिम बंगाल में 19,149 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश

Indore में Elephant Attack से चालक की मौत मामले में महावत और मालिक पर केस दर्ज