दिल्ली में अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2024

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

रात के तापमान में गिरावट के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कोहरा छाया रहा तथा सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था।

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम का दूसरा सबसे कम तापमान था। इस बीच सफदरजंग में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता घटकर 300 मीटर रह गई तथा पूरे दिन आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत से 79 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने रविवार सुबह और शाम को धुंध एवं घना कोहरा रहने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री सेल्सियस और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने अनुमान जताया है।

प्रमुख खबरें

PM मोदी-गौतम अडानी डीपफेक वीडियो को तुरंत हटाए, अहमदाबाद कोर्ट का कांग्रेस नेताओं को आदेश

बेहद शर्मनाक, धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला, बुर्का विवाद में सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क का बड़ा बयान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी बजट, जानें क्यों चुना गया ये रविवार का दिन

सट्टेबाजी केस में ED का बड़ा एक्शन, सोनू सूद, उर्वशी रौतेला और युवराज सिंह की करोड़ों की संपत्ति अटैच