तोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक में पदक जीतने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार देगी LPU!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

नयी दिल्ली। जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने तोक्यो ओलंपिक और पैरालम्पिक में पदक जीतने वाले अपने छात्रों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। एलपीयू ने एक बयान में कहा ,‘‘ यूनिवर्सिटी स्वर्ण पदक विजेता को 50 लाख, रजत पदक जीतने वाले को 25 और कांस्य पदक विजेता को 10 लाख रुपये देगी।’’

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक: एक तरफ खेल का माहौल तो दूसरी तरफ कोरोना का कहर! संक्रमण के रिकॉर्ड 2848 मामले दर्ज

इसने कहा ,‘‘ तोक्यो में खेल रहे करीब दस प्रतिशत भारतीय ओलंपियन एलपीयू से हैं।’’ पहलवान बजरंग पूनिया, भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, रिले धावक अमोज जैकब, पैरा हाई जंपर (ऊंची कूद) निषाद कुमार और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत सात खिलाड़ी एलपीयू से हैं। तोक्यो पैरालम्पिक 24 अगस्त से पांच सितंबर के बीच होंगे।

प्रमुख खबरें

दरौंदा उपचुनाव केस: ACJM के समक्ष Siwan Court में पेश हुए RJD चीफ Lalu Yadav

CWI ने 2026-27 के इंटरनेशनल Retainer Contracts घोषित किए, 30 खिलाड़ियों को मिली जगह

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में 1919 करोड़ रुपये का नुकसान, CM Naidu ने दिए राहत के निर्देश

Congress नेता Digvijaya Singh की दो टूक, BJP का धर्म सनातन नहीं, हिंदुत्व है