लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों की कम उपस्थिति पर नाखुशी व्यक्त की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2019

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने मंगलवार देर शाम सदन में सांसदों की कम उपस्थिति पर नाखुशी व्यक्त करते हुए सभी दलों के सदस्यों से सदन में अधिकतम समय रहने की अपील की।उन्होंने सदस्यों को महत्वपूर्ण विषयों पर होने वाली चर्चा से फायदा उठाने का सुझाव दिया। बिड़ला ने ग्रामीण विकास, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालयों के लिए अनुदान की मांगों पर एक चर्चा के दौरान यह टिप्पणी की। दरअसल, सदन ने चर्चा पूरी करने के लिए देर शाम तक बैठने का फैसला लिया, लेकिन चर्चा के दौरान सदन में उपस्थिति कम थी और देर शाम को विभिन्न राजनीतिक दलों के कई सांसद अनुपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: आने वाले दिनों में इलेक्ट्रिक वाहनों का मुख्य निर्माता बनेगा भारतः गडकरी

लोकसभा अध्यक्ष ने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने सदस्यों को सदन की कार्यवाही में नियमित रूप से उपस्थित रहने का आग्रह करें और सदन में अधिकतम समय तक रहें। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से यह भी कहा कि वे अपने मित्रों (लोकसभा सदस्यों) को फोन करें और चर्चा के बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि सदन में संपूर्ण देश से जुड़े विषयों पर चर्चा चल रही है इसमें उपस्थित रहने से यह पता चलेगा कि देश के विभिन्न हिस्सों में क्या चल रहा है। हालांकि, उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि जो लोग अपना संबोधन पूरा कर सदन से चले गए उन्हें फिर से मौका नहीं मिलेगा। स्पीकर ने पहली बार चुन कर आए सांसदों से अपने संबोधन की शुरूआत में अपना नाम और अपने लोकसभा क्षेत्र का नाम बताने का भी सुझाव दिया।

प्रमुख खबरें

सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस : PM Modi

‘INDIA’ गठबंधन के साझेदारों में मतभेद से पूरे बंगाल में देखने को मिल रहा है त्रिकोणीय मुकाबला

Apple वॉच ने दिल्ली की महिला की बचाई जान, सटीक और उन्नत सुविधाओं के लिए टिम कुक को धन्यवाद दिया, CEO ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस संगठन के असहयोग और अविश्वास के कारण नामांकन वापस लिया : Akshay Kanti Bam