उप राज्यपाल मुर्मू ने आतंकी हमले में मारे गए BJP नेता के परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू बांदीपुरा जिले में आतंकी हमले में मारे गए भाजपा नेता शेख वसीम बारी के परिवार से मुलाकात करने मंगलवार को उनके घर पहुंचे। हमले में बारी के पिता और भाई की भी मौत हो गई थी। 

इसे भी पढ़ें: जितेन्द्र सिंह और राम माधव ने खुद को किया पृथक, J&K भाजपा प्रमुख कोरोना वायरस से संक्रमित

एक बयान के मुताबिक, उपराज्यपाल ने मृतक के आश्रितों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान, मुर्मू ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अपराधियों को हर हाल में कानून के दायरे में लाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा