नवरात्रि में इन राशियों की चमकाने वाली है किस्मत, धन से भरे हुए कलश मिलेंगे, करियर में सफलता प्राप्त होगी

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 04, 2024

नवरात्रि का आज दूसरा दिन है यह दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, देवी ब्रह्माचारिणी साक्षात ब्रह्मा का स्वरुप है जिसका मतलब तपस्या का मूर्तिमान रुप है। वहीं, ब्रह्म का मतलब तपस्या होता है, तो वहीं चारिणी का अर्थ आचारण करने वाली। इस दौरान धन-वैभव के दाता शुक्र ग्रह गोचर करके अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे। शुक्रा का तुला में गोचर केंद्र त्रिकोण और मालव्य राजयोग का निर्माण कर रहा है। ये दोनों राजयोग कुछ राशियों के लिए काफी भाग्यशाली होने वाले हैं। इसके साथ ही मां दुर्गा के आशीर्वाद से इन 4 राशियों को धन की प्राप्ति होगी औ करियर में अपार सफलता मिलेंगी।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर काफी लाभ देने वाला है। शादीशुदा लोगों का जीवन प्रेम से भरा रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरी-व्यापार के लिए यह समय सबसे बढ़िया है। इसके साथ ही आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि


वृषभ राशि के जातको के स्वामी स्वामी भी शुक्र है और प्रेम-धन के दाता शुक्र वृषभ राशि को लाभ देने वाले है। नई नौकरी प्राप्त होगी, अच्छी सैलरी ऑफर हो सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। जीवन में खूब सारी खुशियां दस्तक देने वाली है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह राजयोग बेहद लाभदायक सिद्द होने वाला है। धन लाभ होगा। अप्रत्याशित स्रोतों से पैसा आ सकता है। वाणी के चलते कई सारे काम बनेंगे। इसके साथ ही व्यक्तित्व में निखार आएगा। करियर में सफलता प्राप्त होगो और व्यापरियों को लाभ होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातको के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग का बनना लाभ देगा। किस्मत के साथ मिलेगा। कर्ज से मुक्त हो सकते हैं। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। नई गाड़ी-घर खरीद सकते हैं। किसी धार्मिक या मांगलिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे।

प्रमुख खबरें

Chaitra Navratri: जानें Kalash Sthapna का शुभ मुहूर्त और 9 देवियों की संपूर्ण पूजा विधि

Chai Par Sameeksha: LPG Shortage क्यों हुई, क्या गैस की कमी के संकट का ठीक से सामना नहीं कर रहे PM

West Bengal चुनाव से पहले Election Commission का बड़ा एक्शन, 19 सीनियर IPS अफसरों का Transfer

Jan Gan Man: USCIRF ने RSS और RAW पर प्रतिबंध लगाने की माँग कर अमेरिका का दोगलापन उजागर कर दिया है