लखनऊ में मां और बेटी की दंबगई, हल्की सी टक्कर लगने के बाद कार चालक से की गाली-गलौज

By निधि अविनाश | Aug 31, 2022

लखनऊ से एक मां और बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में मां और बेटी अपनी दंबगई दिखाते हुए नजर आ रही है। दरअसल, दंबग महिला का कार दूसरे कार से टकरा गई जिसके बाद उसने जमकर बवाल मचाया। आरोप है कि महिला ने कार चालक के साथ जमकर गाली-गलौज की। इसके अलावा जो इसका वीडियो बना रहा था उससे भी महिला की नोकझोंक हो गई।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में सपा दफ्तर के बाहर चला बुलडोजर, अवैध दुकानों को किया गया ध्वस्त

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के 1090 चौराहे के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास एक महिला अपनी मां के साथ जा रही थी तभी उसकी कार की टक्कर किसी दूसरे शख्स के साथ हो गई। कार टकराने के बाद बेटी के साथ-साथ मां भी भड़कती हुई बाहर निकली और जमकर लड़ाई करने लगी।

इसे भी पढ़ें: चाणक्य की धरती से बीजेपी के खिलाफ रणनीति, KCR ने पटना में नीतीश कुमार और तेजस्वी से की मुलाकात

इसके अलावा दोनों ने मारने के लिए पत्थर तक उठा लिए। इस दौरान जब एक राहगीर ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो मां-बेटी उससे भी भिड़ गए। विवाद के बाद भले ही दोनों महिलाएं चली गई लेकिन इनका एक लड़ाई वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।

प्रमुख खबरें

Prince William के ग्रामीण आवास में चोरी की कोशिश, ब्रिटिश पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Prince William के आवास Anmer Hall में घुसे चोर, ड्रोन व हेलिकॉप्टर सर्च के बाद 2 गिरफ्तार

BJP और SAD का 2027 चुनाव के लिए गठबंधन, AAP ने साधा तीखा निशाना

Tripura के Rubber Mission 2.0 विस्तार की मांग केंद्र के सामने उठाएगा रबर बोर्ड