अटल जी को श्रद्धासुमन करते पोस्टरों से पटा लखनऊ, योगी बोले- उनके आर्दशों को हमें आत्मसात करना चाहिए

By अजय कुमार | Aug 16, 2021

लखनऊ। देश आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर याद और नमन कर रह रहा है। दिल्ली में राष्ट्रपति,उप-राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाजपेयी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए तो प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन प्रांगण में लखनऊ के सांसद रह चुके पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने कैबिनेट मंत्रियों ब्रजेश पाठक, आशुतोष टंडन ‘गोपाल जी’ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख तथा मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी के साथ लोकभवन पहुंचे। 

इसे भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम शिवराज का ऐलान, बोले- ग्वालियर में बनाया जाएगा भव्य स्मारक

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को याद किया। उन्होंने पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, पूर्व सांसद तथा प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को उनकी पहली पुण्य तिथि पर याद किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी, जनसेवा के लिए आजीवन समर्मित, उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनके खेल जगत व जनसेवा के लिए कार्य अविस्मरणीय हैं।  

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!