NCAP सर्वे में Lucknow रहा नंबर 1, Union Minister Bhupender Yadav ने CM Yogi को दी बधाई

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2026

भारत के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस बैठक का मकसद राज्य के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में 'वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग' (CAQM) की ओर से हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करना था। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, यादव ने प्रधानमंत्री के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाने के प्रयासों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को बधाई देना चाहता हूँ कि उन्होंने हाल के वर्षों में पूरे राज्य में बड़ी संख्या में पेड़ लगाए हैं और तय लक्ष्य से ज़्यादा पेड़ लगाने का काम किया है। 

इसे भी पढ़ें: दूसरी डिलीवरी से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे Deepika Padukone और Ranveer Singh, बप्पा का लिया आशीर्वाद


यादव ने आगे कहा कि बैठक में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स और कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स को लागू करने के साथ-साथ हाउसिंग सोसायटियों और पर्यावरण मंत्रालय के साथ स्टेकहोल्डर्स से बातचीत पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हरियाणा और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के साथ ऐसी ही समीक्षा बैठकें पहले ही हो चुकी हैं। उन्होंने कहा, "इस बार हमने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी से मुलाकात की। आज हमारी बैठक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ हुई। हम पंजाब और राजस्थान की सरकारों और मुख्यमंत्रियों से मिलकर भी इस मामले को आगे बढ़ाना चाहेंगे।" यादव ने कहा कि केंद्र सरकार, फसल कटाई के मौसम से पहले पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सभी संबंधित राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

Amit Shah ने सरकारी कामकाज में बढ़ाई Hindi की पैठ, तकनीक और अनुवाद पर दिया जोर

PNS Hunain ने तोड़ा 1991 का समझौता, INS Kolkata से टक्कर पर MEA ने Pakistan को घेरा

NIA terror conspiracy case में अमेरिकी Matthew VanDyke को Delhi Court से मिली जमानत

TISS प्रोफेसर को WhatsApp ग्रुप बनाने पर जबरन रिटायरमेंट गलत, Bombay HC की कड़ी टिप्पणी