उत्तर प्रदेश में मवेशियों को लगाए गए लंपी वायरस रोधी टीके, दो महीने से कम समय में दी गई 1.58 करोड़ खुराक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2022

उत्तर प्रदेश में दो महीने से भी कम समय में मवेशियों को लंपी वायरस रोधी टीके की 1.58 करोड़ खुराक दी गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक सरकारी बयान के मुताबिक, समय रहते राज्य में गोवंश की महामारी पर काबू पा लिया गया, जबकि देश के विभिन्न हिस्सों में मवेशी इससे संक्रमित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वायरस को गंभीरता से लेते हुए टीकाकरण की प्रभावी निगरानी के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगस्त के पहले सप्ताह में ‘टीम-9’ का गठन किया, जिससे आज राज्य लगभग पूरी तरह से गोवंश के वायरस से मुक्त हो गया है।

इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह ने कहा भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक क्षेत्रीय शक्ति और सुरक्षा प्रदाता के रूप में उभरा

टीकाकरण के लिए शुरू में दो लाख टीका प्रतिदिन का लक्ष्य रखा गया, जिसे बढ़ाकर तीन लाख से चार लाख कर दिया गया। राज्य में दो महीने से भी कम समय में हुए 1.58 करोड़ टीकाकरण के लिए 2000 टीम बनाई गई थी। चिकित्सकों की टीम द्वारा 26 जिलों में 89 समर्पित गौ चिकित्सा स्थल बनाये गये। वहीं वायरस को रोकने के लिए सभी गो आश्रय स्थलों एवं गौशालाओं में संरक्षित गोवंश का बड़े पैमाने पर टीकाकरण करते हुए अंतरजिला और अंतरराज्यीय सीमाओं पर गोवंश के टीकाकरण को प्राथमिकता दी गयी। सबसे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों एवं उसके बाद मध्य, बुंदेलखंड एवं अंत में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में अभियान चलाया गया।

प्रमुख खबरें

Middle East Tension | PM मोदी करेंगे CCS बैठक की अध्यक्षता, भारत की तैयारियों और सुरक्षा की होगी समीक्षा

दिनभर का Stress और थकान मिटाएगा यह Foot Detox, जानें बॉडी को Relax करने का सीक्रेट

Astrology Tips: घर में चाहते हैं Good Luck और Prosperity, जानें तुलसी पूजा और दीपक जलाने का सबसे शुभ समय

Delhi Double Murder | दिल्ली के पॉश तारा अपार्टमेंट में सनसनी: पैसे के विवाद में पड़ोसी ने की पिता-पुत्र की निर्मम हत्या