राहुल गांधी के साथ-साथ उनके नेता भी झूठ बोलने में लगे हुए हैं: विजय रूपाणी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2019

जयपुर। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि झूठ बोलना तो कांग्रेस की परम्परा है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ उनके प्रदेश के नेता भी झूठ बोलने में लगे हुए हैं। जयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में रूपाणी ने बृहस्पतिवार को कहा,‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के साथ-साथ उनके प्रदेश के नेता भी झूठ बोलने में लगे हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट में भी राहुल गाँधी ने झूठ बोला था और फिर उस बयान पर उन्हें पलटना पड़ा था। राहुल गाँधी प्रत्येक राज्य में जाकर लगातार झूठ बोल रहे हैं इतना ही नहीं राफेल, किसान, कर्जमाफी और बेरोजगारी भत्तों सहित तमाम विषयों पर झूठ बोलने में लगे हुए हैं।’ 

इसे भी पढ़ें: गुजरात भाजपा अध्यक्ष पर चुनाव आयोग ने लगाई 72 घंटे की रोक

उन्होंने कहा कि झूठ बोलना तो कांग्रेस की परम्परा है। गहलोत सरकार ने विधानसभा चुनाव के वक्त किसान, युवाओं और महिलाओं से जो वादे किए थे वह अभी तक पूरे नहीं किए गए हैं। कांग्रेस सरकार नेकिसानों के हित में कभी नहीं सोचा है, चुनाव के वक्त कांग्रेस को किसानों की याद आती है और दुनियाभर के वादे कर उन्हें भ्रमित करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के चलते ही विदेश नीति से चीन ने यू टर्न लिया है। भाजपा सरकार ने गरीबी को हटाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं जिसके चलते लोगों को फायदा हुआ है लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों में भाजपा द्वारा चलाई गई योजनाओं को कांग्रेस ने अघोषित तरीके से बंद कर दिया है।

प्रमुख खबरें

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal