शिमला नगर निगम लोगों को पीने के पानी करवाने में नाकाम--- हिमाचल आप

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 22, 2022

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की ओर से चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत आज शिमला में आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में समरहिल वार्ड से कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। आम आदमी पार्टी अगले माह शिमला नगर निगम के होने जा रहे चुनावों के लिये अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जिसके तहत सदस्यता अभियान चलाया गया है। 

पार्टी प्रवक्ता गौरव शर्मा ने आप से जुडने वाले कार्यकताओं को कार्यालय में सदस्यता दिलाई व उनका स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नगर निगम चुनावों के लिए शिमला के सभी वार्डों में निरंतर सदस्यता अभियान चला रही है ताकि आगामी चुनावों में 41 वार्डों में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी उतारे जा सके।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्धः जय राम ठाकुर

उन्होंने कहा कि आज विजय मटू जो कि भाजपा के कार्यकर्ता रहे है और उनके साथ मनोज भारद्वाज ,रुपाली, वासु, मोहित कुमार, दीपक रजनीश व हरीश ने समरहिल वार्ड से पार्टी का दामन थामा। संजौली से बहन ममता चंदेल जो कि समाज सेविका है और सदैव सामाजिक कार्यों में लगी रहती है उन्होंने भी आज पार्टी पर विश्वास जताते हुए सदस्यता ली है। पार्टी हर वार्ड मैं अपना सदस्यता अभियान चला रही है व पार्टी को मजबूत करने के लिए हर एक कार्यकर्ता वचनबद्ध है। 

इसे भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी हिमाचल में चुनावी तैयारियों में जुटी

उन्होंने कहा कि शिमला  में  जो नगर निगम पानी तक नही मुहैया करवा पा रही उससे और क्या आशा की जा सकती है। पूरा शहर पानी की हाहाकार से गूंज रहा है और भारतीय जनता पार्टी को नगर निगम में  रहने का कोई हक नही है उनके मेयर को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस के नेताओं से आज सोनिया गांधी मिलेंगी

गौरव शर्मा ने कहा कि भाजपा हर बार की भांति चुनावों के खत्म होते ही आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने में विश्वास रखती है और हमेशा चुनावों मैं झूठ का सहारा लेती है ये बात उन्होंने घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाने पर सरकार को आड़े हाथों लिया। भाजपा सिर्फ झूठ बोलकर वोट लेती है और चुनाव खत्म होते ही सारा चुनाव का पैसा आम जनता से इकठा करती है ये सचाई अब जनता जान चुकी है और जल्द ही भाजपा को इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। आम जनता पर बोझ डालना इनकी पुरानी आदत है और कहते है कि भारत बदल रहा है।

प्रमुख खबरें

Bihar Flood Crisis पर बड़ा एक्शन: Samrat Choudhary ने जारी किए 579 करोड़ के Relief Funds

सालों बाद टीवी पर लौटेंगी Divyanka Tripathi, पति Vivek Dahiya संग इस शो में मचाएंगी धमाल

संगरूर में Gulzar Singh सुसाइड केस पर Congress का प्रदर्शन, मंत्री Harpal Cheema के इस्तीफे की मांग

UPI शुल्क पर कांग्रेस के दावों को BJP ने बताया फर्जी, कहा ग्राहकों पर नहीं लगेगा MDR चार्ज