कार्यस्थलों पर 2025 तक इंसानों से आगे निकल जाएंगी मशीनें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2018

नयी दिल्ली। वर्ष 2025 तक कार्यस्थलों के आधे से अधिक कार्य मशीनों द्वारा किये जाने लगेंगे। हालांकि रोबोट क्रांति से अगले पांच साल में 5.8 करोड़ नयी नौकरियां भी सृजित होंगी। एक अध्ययन में यह जानकारी दी गयी है। विश्व आर्थिक मंच के एक नये शोध ‘दी फ्यूचर ऑफ जॉब्स 2018’ के अनुसार, स्वचालन तथा रोबोटों को अपनाने से मनुष्यों के काम करने के तरीके में भारी बदलाव आएगा। हालांकि रोजगारों की कुल संख्या के बारे में परिदृश्य सकारात्मक ही है। सर्वेक्षण में शामिल कंपनियों ने कहा कि अभी कुल कार्य का 71 प्रतिशत मनुष्य करते हैं जबकि 29 प्रतिशत मशीनें। वर्ष 2022 में मनुष्यों की हिस्सेदारी कम होकर 58 प्रतिशत पर आ जाएगी तथा मशीनों द्वारा 42 प्रतिशत कार्य किया जाने लगेगा। वर्ष 2025 तक मशीन 52 प्रतिशत कार्य करने लगेंगी। विश्व आर्थिक मंच ने कहा कि नौकरियों के अवसरों में सकारात्मक वृद्धि का अनुमान है और इससे नयी भूमिकाओं की गुणवत्ता, स्थान, स्वरूप और स्थायित्व में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा।

प्रमुख खबरें

ब्लूचिप फंड क्या है? इसमें बाजार का रिस्क क्यों नहीं है? यह रिटायरमेंट या बच्चों के भविष्य की दृष्टि से कितना कारगर है?

Netra Kumanan ने नौकायन में भारत के लिए दूसरा Paris Olympic कोटा हासिल किया

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सिंह एयरपोर्ट से हुए लापता, पुलिस ने दर्ज किया किडनैपिंग का केस

Maharashtra : मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में 11 नाइजीरियाई गिरफ्तार