‘मेड इन बिहार’ उत्पाद 75 देशों में पहुंचेंगे: शाहनवाज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2021

बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को कहा कि बिहार के उत्पादों को 75 देशों में पहुंचाया जाएगा।

पटना के अधिवेशन भवन में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर वाणिज्य उत्सव और बिहार में बन रहे बेहतरीन उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए शाहनवाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘लोकल गोज़ ग्लोबल’’ मिशन को बिहार पूरी ताकत से आगे बढ़ाएगा।

इसे भी पढ़ें: जेपी, लोहिया की विचारधारा को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए विधिसम्मत कार्रवाई करें:राज्यपाल

उन्होंने कहा कि बिहार के हर जिले को निर्यात केन्द्र के रुप में विकसित करने के लिए पूरी योजना बना ली गई है। ‘मेड इन बिहार’ के उत्पाद 75 देशों में निर्यात हो, ये सुनिश्चित करेगा बिहार का उद्योग विभाग।

इसे भी पढ़ें: नीतीश ने कहा - बख्तियारपुर का नाम नहीं बदला जाएगा

इस अवसर पर मौजूद राज्य के उद्यमियों, उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों, आयातक-निर्यातक, व अन्य कारोबारियों को संबोधित करते हुए शाहनवाज ने कहा ,‘‘ बिहार में पहले से ही विश्वस्तरीय गुणवत्ता वाले उत्पाद बनते रहे हैं लेकिन अब हमारा लक्ष्य इसे विश्व के बड़े बाजार में उपलब्ध कराना है।

प्रमुख खबरें

Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

ISIS Module Case में Mumbai की विशेष अदालत ने डॉक्टर Adnan Ali Sarkar को सुनाई 6 साल की कैद

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार