United Nation में भारत की परमानेंट सीट को लेकर यूक्रेन ने कर दी छोटा मुंह बड़ी बात, दुनिया के सभी देश रह गए हैरान

By अभिनय आकाश | Sep 12, 2024

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे जंग ने दुनिया के कई देशों को राजनीतिक और कूटनीतिक उथल-पुथल में डाल रखा है। इस संघर्ष ने कई देशों को अपनी राजनीतिक नीतियों और रणनीतियों को फिर से परिभाषित करने के लिए मजबूर किया है। इन सब के बीच यूक्रेन वैश्विक राजनीति और कूटनीति के समझ के सवालों के घेरे में आ गया हैं। यूक्रेन ने भारत को लेकर एक ऐसा बयान दिया जिसे न केवल गलत कहा जा रहा बल्कि इसे भारत के लिए धमकी भरा भी बताया जा रहा है। यूक्रेन ने भारत से मॉस्को और कीव के बीच छिड़ी जंग को समाप्त करने में और अधिक सक्रियता की मांग की है। इसके साथ ही यूक्रेन ने कहा कि भारत अगर संयुक्त राष्ट्र में स्थायी सीट चाहता है तो उसे इस मामले में और प्रयास करने होंगे। यूक्रेन की तरफ से आया ये बयान न केवल उसकी राजनीतिक समझ को सवालों के घेरे में लाता है बल्कि उसकी वर्तमान स्थिति और वैश्विक राजनीति में उसकी भूमिका पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े करता है। 

इसे भी पढ़ें: Ajit Doval Putin Meet: मोदी का इंतजार रहेगा...NSA डोभाल से मिलकर बोले रूसी राष्ट्रपति पुतिन

ऐसे समय में जब यूक्रेन को अंतरराष्ट्रीय मदद और समर्थन की जरूरत है। उसने भारत के सामने एक ऐसी शर्त रख दी जो कि धमकी की तरह लगती है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यूक्रेन की कूटनीति नासमझी और दिशाहीनता से भरी हुई है।  यूक्रेनी राजदूत ऑलेक्ज़ेंडर पोलिशचुक ने कहा कि यूक्रेनी पक्ष को उम्मीद है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सीट सुरक्षित करने के अपने प्रयासों के तहत भारत वैश्विक मुद्दों पर जिम्मेदारी साझा करेगा और भारतीय पक्ष को कूटनीति और बातचीत के लिए एक ठोस योजना तैयार करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine Conflict: युद्ध के कारण भारत की अर्थव्यवस्था पर देखने को मिला है दबाव

आपको बता दें कि भारत रूस और यूक्रेन के बीच की जंग को रुकवाने का प्रबल समर्थक रहा है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन मध्यस्थका की पेशकश के लिए भारत का नाम भी ले चुके हैं। वहीं  जर्मन विदेश मंत्रालय के वार्षिक राजदूत सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ने भी इस बात पर जोर दिया कि यूक्रेन संघर्ष का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं हो सकता और रूस एवं यूक्रेन को बातचीत करनी ही होगी। उन्होंने कहा कि यदि वे सलाह चाहते हैं, तो भारत सलाह देने का सदैव इच्छुक है। इस वक्त भारत के एनएसए अजित डोभाल मॉल्को में हैं और उन्हें रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात भी की है।  

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।