जीएसटी के खिलाफ कैट के भारत व्यापार बंद का मध्य प्रदेश में भी रहा असर

By दिनेश शुक्ल | Feb 26, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और भोपाल किराना व्यापारी महासंघ द्वारा जीएसटी के प्रावधानों के विरोध में बंद रखा गया। हालांकि बंद स्वैच्छिक रहा, लेकिन इसका असर प्रदेश के पुराने बाजारों के साथ खास तौर पर थोक किराना व्यापार पर नजर आया। भोपाल में थोक किराना समेत कई प्रमुख मार्केट बंद रहे। इसके चलते करीब 300 करोड़ के कारोबार के  नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के तेंदूखेड़ा में दुष्कर्म करने का आरोपी ढोंगी बाबा गिरफ्तार

वहीं, कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश सचिव विवेक साहू ने कहा कि कंफेडरेशन की नागपुर में हुई बैठक के बाद इस बंद को आयोजित किया गया। अधिकांश यूनियन इस बंद के समर्थन में हैं। देश के 8 करोड़ व्यापारी एवं 40,000 से अधिक व्यापारी संगठनो ने जीएसटी की विसंगतियों के खिलाफ भारत व्यापार बंद को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सफल बनाया। वही मध्य प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, सतना, नीमच रीवा, सागर, ग्वालियर, विदिशा सहित अनेक जिलों में भारत व्यापार बंद सार्थक रहा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर