कोरोना के मद्देनजर सिर्फ एक दिन का होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र अगले सप्ताह होने वाले प्रदेश विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र की अवधि घटाकर मात्र एक दिन कर दी गयी है। मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सर्वदलीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले विधानसभा का यह सत्र तीन दिन के लिये 21 से 23 सितंबर तक निर्धारित किया गया था। अधिकारी ने बताया, ‘‘सर्वदलीय बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आवश्यक वित्तीय और विधायी कार्य सदस्यों की सीमित उपस्थिति में 21 सितंबर को ही सदन में पूरी कर ली जायें।’’ सदन में उसी दिन दिवंगत गणमान्य लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की जायेगी और अन्य कार्यवाही भी की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें: हिंदी दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में हिंदी में हुई सुनवाई, आदेश भी हिंदी में हुआ पारित

अधिकारी ने बताया कि विधायकों के लिखित प्रश्नों का उत्तर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह भी तय किया गया कि कोरम के लिये जरूरी विधायकों की न्यूनतम संख्या की उपस्थिति में सदन की कार्यवाही की जायेगी। विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने बताया कि सदन की कार्यवाही सर्वदलीय बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार संचालित की जायेगी। शर्मा ने बताया कि अब तक प्रदेश विधानसभा के 40 सदस्यों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि इस बात की भी व्यवस्था की जा रही है ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के सदस्य ऑनलाइन माध्यम से विधानसभा की कार्यवाही में भाग ले सकें। 

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग