MP में जारी सियासी संकट के बीच 5 दिन बाद भोपाल लौटे भाजपा विधायक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2020

भोपाल। भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के विधायक हरियाणा के रिजॉर्ट में पांच दिन बिताने के बाद रविवार देर रात एक चार्टर्ड विमान में भोपाल लौट आए। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संकट उत्पन्न होने के बीच पार्टी अपने विधायकों को एकजुट रखने के प्रयास में उन्हें 10 मार्च को मानेसर के रिजॉर्ट ले गई थी। ये विधायक रविवार देर रात करीब दो बजे भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर उतरे। प्रदेश भाजपा प्रमुख वी. डी. शर्मा और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने अन्य नेताओं के साथ इन विधायकों का स्वागत किया। 

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि विधायकों को एक होटल में ले जाया गया है। जयपुर के दो रिजॉर्ट में ठहरे कांग्रेस के विधायक भी रविवार को भोपाल लौट आए थे और उन्हें विधानसभा से करीब एक किलोमीटर दूर एमपी नगर इलाके में होटल कोर्टयॉर्ड मेरियट में ठहराया गया है। पिछले हफ्ते 22 विधायकों के इस्तीफा देने के बाद राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले दिन उनके (राज्यपाल) अभिभाषण के बाद विश्वास मत कराने का निर्देश दिया था।

 इसे भी देखें: कमलनाथ को करना होगा विश्वास मत हासिल

प्रमुख खबरें

असम में भयावह हुई Flood Situation, Suvendu Adhikari ने किया 10 करोड़ की मदद का ऐलान

Jantar Mantar Season 2 का आगाज़, CJP Founder Abhijit Dipke बोले- सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए फिर होगा प्रोटेस्ट

संसदीय लोकतंत्र का अपमान! Kiren Rijiju बोले- चर्चा से भाग रहा विपक्ष

Babar Azam की दमदार वापसी, ICC Test रैंकिंग के टॉप 10 में फिर शामिल