Madhya Pradesh: आठ साल की लापता बच्ची का शव झील में मिला, दुष्कर्म की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2024

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक गांव से लापता हुई आठ वर्षीय लड़की का शव एक झील में पाया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी और लड़की से बलात्कार किये जाने का संदेह जताया।

एक अधिकारी ने बताया कि लड़की का शव मंगलवार रात को पनागर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित एक झील में पाया गया। उन्होंने बताया कि लड़की की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों को संदेह हुआ कि किसी शराबी व्यक्ति ने यह अपराध किया है, जिसके बाद ग्रामीणों ने झील के पास स्थित एक शराब की दुकान में आग लगा दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सोनाली दुबे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस को बलात्कार का मामला होने का संदेह है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ऐसी घटनाओं पर नहीं बोलते हैं। उन्होंने आरोप लगाया मोहन यादव अपराध, कर्ज और भ्रष्टाचार के मुख्यमंत्री हैं और मोहन यादव के शासन में अपराध दर सबसे अधिक है।

प्रमुख खबरें

Barrackpore में जूट मिलों के मजदूरों को मिलते हैं रोजाना 500 रुपये, महँगाई के दौर में जीवन यापन मुश्किल

Poorvottar Lok: अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी ने बागियों पर की बड़ी कार्रवाई, 28 नेताओं को किया निलंबित

Cleaning Hacks: घर पर ट्रॉली बैग साफ करने के आसान DIY टिप्स

झारखंड: सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी की वैधता तय करने में हाई कोर्ट की देरी पर हेमंत सोरेन की याचिका खारिज कर दी