Madhya Pradesh: प्रवेश शुक्ला के आवास पर चला मामा का बुलडोज़र, एक व्यक्ति पर पेशाब करने का वीडियो हुआ था वायरल

By अंकित सिंह | Jul 05, 2023

मध्य प्रदेश के सीधी में एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह दूसरे व्यक्ति के ऊपर पेशाब करता दिखाई दे रहा है। पेशाब करने वाले व्यक्ति का नाम प्रवेश शुक्ला है जिसे वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है। आज उसके खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई हो रही है। सीधी में प्रवेश शुक्ला के आवास पर बुलडोजर चलाया गया है। दावा किया जा रहा है कि प्रवेश शुक्ला भाजपा से जुड़ा हुआ था। उसे सीधी विधायक का प्रतिनिधि भी बताया गया। हालांकि, सीधी विधायक ने इससे साफ तौर पर इंकार किया है। इस मामले के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: आदिवासी मजदूर पर पेशाब करने वाला मध्य प्रदेश का शख्स गिरफ्तार, सीएम शिवराज बोले 'उसे छोड़ेंगे नहीं'

कांग्रेस का आरोप

एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कहा कि आज एमपी के आदिवासियों के अपमान की घटना से मन बहुत दुखी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता का पेशाब करते हुए वीडियो देखकर मेरी रूह कांप गई'। उन्होंने कहा कि यह घटना आदिवासियों पर हमला है। मैं शिवराज सरकार को चेतावनी देता हूं कि आदिवासी समाज पर अत्याचार करने वाले लोगों को संरक्षण देना बंद करें। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाकर रहेगी। 

प्रमुख खबरें

Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज

BJP ने Sukanta Majumdar को कोलकाता निगम चुनाव का प्रभारी बनाया, हावड़ा में Rahul Sinha को कमान

Hathras Case: Allahabad High Court ने पीड़िता के परिवार को 3 माह में पुनर्वास देने का आदेश दिया

MNS की Mumbai में दो टूक, मराठी न बोलने वाले ऑटो चालक छोड़ें महाराष्ट्र