मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने की पांच सदस्यीय समिति गठित, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे केस दर्ज होने की करेगी जाँच

By दिनेश शुक्ल | Aug 22, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के सत्ता से जाने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुई एफआईआर और मुकदमों को लेकर पार्टी ने एक समिति गठित की है। कांग्रेस का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार एवं उसके तथाकथित नेताओं द्वारा ग्वालियर संभाग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस समर्पित नागरिकों के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कर तथा झूठे मुकदमे दायर कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा सरकार और तथाकथित नेताओं का यह प्रयास हमारे कार्यकर्ताओं को डराने एवं धमकाने तथा आने वाले उपचुनाव के संदर्भ में किया जाने वाला निंदनीय कृत्य है। जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी मोर्चा खोल रही है। 

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट