मप्र कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर सोमवार से मांडू में, राहुल गांधी कर सकते हैं संबोधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2025

मध्यप्रदेश कांग्रेस के विधायकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सोमवार से धार जिले के पर्यटन स्थल मांडू में आरंभ होगा, जिसे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी डिजिटल माध्यम से संबोधित कर सकते हैं।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा ने कहा कि वह वीडियो कांफ्रेंस के जरिए विधायकों को संबोधित करेंगे कि झूठे मामलों में अपना बचाव कैसे किया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाजपा से राजनीतिक रूप से निपटने के तरीके और जिम्मेदार विपक्ष के रूप में लड़ाई लड़ने के तरीके पर अपनी बात रखूंगा। मैं इस बात पर ध्यान केंद्रित करूंगा कि पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए ताकि 2028 के चुनावों में मध्यप्रदेश में भाजपा को सत्ता से हटाया जा सके।’’

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के राजनीतिक मामलों के महासचिव हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी भी सोमवार को शिविर को संबोधित करेंगे।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।