MP सरकार ने कंगना रनौत को दी सुरक्षा,कांग्रेस नेताओं ने दी थी धाकड़ की शूटिंग रोकने की धमकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत को की गई धमकी के मद्देनजर उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की है। दरअसल कांग्रेस नेताओं ने कंगना को धमकी दी थी कि यदि वह अपने ट्वीट के लिये किसान नेताओं से माफी नहीं मांगती हैं तो उन्हें जिले में फिल्म की शूटिंग नहीं करने दी जायेगी। बैतूल जिले के सारणी कस्बे में नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अभय राम चौधरी ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बैतूल की पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद को इस संबंध में फोन किया था, इसके बाद अभिनेत्री की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हथियारबंद पुलिस कर्मियों को फिल्म शूटिंग वाले क्षेत्र के आसपास तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा भी हो चुकी है डायरेक्टर की गंदी नजरों का शिकार, सलमान खान ने बचाया था

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कंगना ने किसानों को बदनाम किया है। इस मामले में गृहमंत्री मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को फिल्म की शूटिंग में बाधा डालने से रोकना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बैतूल पुलिस अधीक्षक से टेलीफोन पर बात की है। कानून अपना काम करेगा और उसका पालन किया जाएगा। मैं बहन-बेटी, कंगना से संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं। उन्हें (कंगना) किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।’’ उल्लेखनीय है कि ट्विटर ने हाल ही में किसानों के विरोध को लेकर कंगना के कुछ विवादास्पद ट्वीट् हटा कर दिए हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते

INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से की मुलाकात, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग