राज्य चुनाव आयोग ने मप्र में चल रहे पंचायत चुनाव रद्द किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2021

भोपाल|  मध्य प्रदेश राज्य चुनाव आयोग(एसईसी) ने मंगलवार को प्रदेश में चल रही पंचायत चुनाव प्रक्रिया रद्द कर दी है।

इससे पहले राज्य विधानसभा ने आम सहमति से एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के बिना पंचायत चुनाव नहीं करने का संकल्प लिया गया था।

उच्चतम न्यायालय ने 17 दिसंबर को मध्य प्रदेश में स्थानीय निकाय में ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों पर चुनाव प्रक्रिया रोकने और उन सीटों को सामान्य वर्ग के लिए फिर से अधिसूचित करने का निर्देश चुनाव आयसेग को दिया था। 

गौरतलब है कि चार दिसंबर को चुनाव आयोग ने 52 जिलों में जिला पंचायतों के 859 पद, 313 जनपद पंचायतों के 6,727 पदों,22,581 ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंच सदस्यों के 3,62,754 पदों पर क्रमश: तीन चरणों 6 जनवरी, 28 जनवरी, और 16 फरवरी को मतदान की घोषणा की थी।

प्रमुख खबरें

US की नौसैनिक नाकाबंदी के बीच Iran के Oil Minister ने छोड़ा पद, संकट में Crude Oil एक्सपोर्ट

भारत में आर्थिक विकास की गति तेज रहने के बावजूद क्यों गिर रहा है शेयर बाजार

Varsha Gaikwad ने Maharashtra सरकार को घेरा, Mumbai Congress दफ्तर में पुलिस कार्रवाई पर सवाल

Delhi Protest से पहले Saurav Das और Abhijeet Dipke को गिरफ्तार करने की तैयारी, CJP का आरोप