मध्य प्रदेश सुशासन और विकास कार्यों की रिपोर्ट लॉन्च, CM शिवराज बोले- 15 सालों में बीमारू राज्य से निकलकर विकासशील राज्य बना MP

By अनुराग गुप्ता | Apr 04, 2022

नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को मध्य प्रदेश सुशासन और विकास कार्यों की रिपोर्ट लॉन्च की। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि हम प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में काम कर रहे हैं। हम बीमारू राज्य कहे जाते थे, अगर 15 साल का ये सफर देखेंगे तो बीमारू राज्य से निकलकर मध्य प्रदेश विकासशील राज्य बना और विकसित राज्यों की बात में खड़ा होने की स्थिति में पहुंच गया। उन्होंने कहा कि कनेक्टिवी, बिजली, पानी इत्यादि व्यवस्थाएं सुशासन में ही आता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपने नागरिकों के जीवन को आसान बनाना ही सुशासन है। 

इसी बीच उन्होंने कृषि का उल्लेख करते हुए कहा कि 2014 के पहले की सरकार भी हमें मजबूरन अवॉर्ड देती थी और आज भी मध्य प्रदेश का सफर जारी है। गेंहू के प्रोक्योरमेंट में हमने पंजाब और हरियाणा को पीछे छोड़ दिया है। हम यूक्रेन और रूस में लड़ाई होनी चाहिए यह नहीं कह रहे हैं लेकिन जैसी परिस्थितियां हैं उसमें गेंहू निर्यात करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि मध्य प्रदेश का गेंहू पूरी दुनिया में एक स्थान बना ले।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कनाडा और अमेरिका जाता है में जितना बासमती चावल जाता है उसमें दूसरे राज्य टैग लगाते हैं लेकिन सप्लाई मध्य प्रदेश से होती है। हम जीआई टैग के लिए लड़ रहे हैं। दल्हन और तिल्हन के उत्पादन में मध्य प्रदेश नंबर वन है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी निभाएंगे अपना वादा या एमपी में अरुण यादव बनेंगे अगले सिंधिया? राज्यसभा चुनाव पर टिकी नजरें 

उन्होंने कहा कि कोविड के विरुद्ध लड़ाई और प्रबंधन का हमने एक नया मॉडल जनभागीदारी का बनाया। सरकार के साथ समाज ने मिलकर मध्यप्रदेश में कोरोना के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि 19.70 फीसदी की वृद्धि दर के साथ मध्यप्रदेश देश की सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था वाला राज्य है। जहां मध्यप्रदेश का देश की अर्थव्यवस्था में योगदान केवल 2.6 फीसदी का होता था, वह अब 3.6 फीसदी है।

प्रमुख खबरें

ICU Bed Management में गड़बड़ी पर Delhi High Court सख्त, 38 Govt Hospitals में NextGen HMIS लागू करने का निर्देश

TMC बागी लोकसभा सांसदों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी; 7-10 दिनों में अयोग्यता की याचिकाएं दायर की जाएंगी

E20 Petrol के खिलाफ Tehseen Poonawalla की मुहिम, Gadkari के पुराने वीडियो से US Policy को लेकर सरकार को घेरा

Iran और अमेरिका हमारे दोस्त, फिर पाकिस्तान कैसे बना Mediator? Foreign Policy पर राहुल गांधी ने PM मोदी को घेरा