मध्य प्रदेश सरकार ने दी उद्योगों को राहत, प्रोत्साहन योजना व भू-भाटक में मिली रियाय

By दिनेश शुक्ल | Jun 12, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने उद्योगों को कई रियायतें देने का निर्णय किया है। कोविड-19 संकट के कारण उद्योगों को हो रही कठिनाइयों को दूर करने के लिये प्रदेश शासन ने उद्योगों को अनेक रियायतें देने जा रही है। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिये हैं। उद्योग संवर्धन नीति में प्रावधानित सुविधाएँ प्राप्त करने के लिये अब विनिर्माण वृहद इकाईयों को, जिन्होंने एक जनवरी से 31 दिसम्बर, 2020 के मध्य वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ किया हो, के लिये समय-सीमा 90 दिन से बढ़ाकर 180 दिन कर दी गई है। ऐसी सुविधाएँ प्राप्त करने के इच्छुक उद्योगों को इकाई से उत्पादन प्रारंभ किये जाने की सांकेतिक सूचना देना होगी।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अब महिलाकर्मी नहीं बेंचेगी शराब, आबकारी आयुक्त ने जारी किए निर्देश

सरकार ने औद्योगिक क्षेत्र में एमपीआईडीसी द्वारा स्थापित औद्योगिक क्षेत्रों में भू-आवंटियों से प्रभार्य वार्षिक भू-भाटक को कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत एक मार्च-2020 से 31 दिसम्बर-2020 तक भुगतान करने की सुविधा अब बिना ब्याज-जुर्माना या विलम्ब शुल्क के प्रदान की गई है। इसी तरह मध्य प्रदेश राज्य औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम के तहत भू-आवंटियों के लिये विभिन्न प्रयोजन के लिये निर्धारित समय अवधि में एक मार्च से 30 जून-2020 तक चार माह की अवधि को गणना में नहीं लिये जाने का भी निर्णय लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान