शहीद दीपक सिंह को मध्य प्रदेश सरकार देगी एक करोड़ की सम्मान निधि

By दिनेश शुक्ल | Jun 18, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के फरेंहदा गांव के निवासी शहीद दीपक सिंह को राज्य सरकार ने एक करोड़ रूपए की सम्मान निधि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होनें अपने ट्वीट में लिखा, रीवा के लाल, अमर शहीद स्व. दीपक सिंह पर हम सभी मध्यप्रदेशवासियों को गर्व है! उनका परिवार अब हमारा परिवार है। सम्मान स्वरूप उनके परिवार को एक करोड़ रूपए की सम्मान निधि, एक पक्का मकान और परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी। जय हिंद!

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन कक्षाओं पर लगाई रोक

लद्दाख में भारत-चीन सीमा के पास गलवान घाटी में 15-16 जून को भारतीय जवानों और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। इन्हीं शहीदों में से एक मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले दीपक सिंह थे। 17 जून की सुबह भारतीय सेना की 16 बिहार रेजिमेंट में तैनात नायक दीपक सिंह की शहीद होने की खबर उनके परिवार को मिली थी। शहीद दीपक सिंह रीवा जिले के मनगवां स्थित फरेंहदा गांव के निवासी थे। ये खबर मिलने के बाद से उनके गांव और घर पर मातम छाया हुआ है। 

 

शहीद दीपक सिंह की दादी का अपने पोते की याद में रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि दीपक पिछली बार छुट्टी में फरवरी महीने में आये थे और जब जाने लगे तो कहा था की जल्दी वापस आएंगे। शहीद दीपक के भाई अमित सिंह ने बताया कि भारतीय सेना के अधिकारियों से हमें सूचना मिली कि दीपक सिंह नहीं रहे। पिछले साल नवंबर में ही उनकी शादी हुई थी। उसके बाद वे फरवरी में छुट्टियों में रीवा आये थे और 14 फरवरी को वापस चले गए थे। दीपक न सिर्फ घर के लिए बल्कि पूरे गांव के लिए एक बेहतरीन इंसान थे। अमित बताते हैं कि उनसे 10-12 दिन पहले आखिरी बात हुई थी।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की 15 पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

वही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्व. दीपक सिंह के शहीद होने की खबर लगने के बाद ट्वीट कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी थी। मुख्यमंत्री ने लिखा था कि- 

तूने सींचा है अपने लहू से वतन की मिट्टी को

वीरों की इस मिट्टी पर हम अभिमान करते हैं। 

ऐ मेरे वतन के शेर तेरे जाने से चीत्कार रहा दिल

तेरे लहू के हर कतरे, तेरी शहादत को सलाम करते हैं।

 भारत-चीन की झड़प में शहीद हुए रीवा के वीर सपूत दीपक सिंह के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि।


प्रमुख खबरें

फूलपुर में Akhilesh Yadav और Rahul Gandhi की रैली में उमड़ा जनता का हुजूम, अव्यवस्था के कारण भाषण नहीं दे सके दोनों नेता

Sukesh Chandrashekhar की मंडोली जेल से अन्य जेल भेजने की याचिका पर न्यायालय का दिल्ली सरकार को नोटिस

कंगना रनौत ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद वह बॉलीवुड छोड़ देंगी, फिल्मी दुनिया झूठी है

RCB के चमत्कारिक प्रदर्शन से दूसरी टीमों को प्रेरणा मिलेगी : Dinesh Karthik