मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन की हालत अब पहले से बेहतर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2020

लखनऊ। सांस की दिक्कत तथा अन्य परेशानियों की वजह से शनिवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत अब बेहतर है। मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने सोमवार को बताया कि टंडन की हालत अब पहले से बेहतर है, उनका गहन उपचार चल रहा है तथा उन्हें आईसीयू में रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अस्पताल जाकर टंडन का हाल चाल जाना। टंडन (85) को गत 11 जून की सुबह साँस की दिक्कत, पेशाब की परेशानी और बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़ें: देश में कोरोना संक्रमण के मामले में 8वें स्थान पर पहुँचा मध्य प्रदेश

एहतियातन करायी गयी स्वास्थ्य सम्बन्धी जांचों के दौरान उनके लिवर में भी दिक्कत पायी गयी और उनका इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद टंडन को आईसीयू में विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण एवं सुचारु इलाज के बाद से बुखार और पेशाब की परेशानी में काफी सुधार हुआ है। भर्ती के दौरान उनकी कोविड-19 की रिपोर्ट नेगिटिव थी। पूरी तरह ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

CPM नेता KP Udayabhanu पर केस दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस को दी थी धमकी

Japan के Tokyo और चिबा में heavy rain से बाढ़, 4 लोगों की मौत, 1 लापता

Chamoli सुरंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 3 लापता लोगों की तलाश

PM Modi ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पीड़ितों के साहस और संघर्ष को किया नमन