मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

By दिनेश शुक्ल | Aug 23, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से उन्हें कोविड-19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद उनकी  रिपोर्ट पॉजि़टिव आई है। डॉ.प्रभुराम चौधरी ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने सभी से अपील की है कि जो भी उनके संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। और उनके निकट संपर्क वाले लोग क्वॉरेंटाइन हो जाएं। डॉ. प्रभुराम चौधरी ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक है और उन्होनें सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। उन्होंने अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद भाजपा की शिवराज सरकार ने अपने कैबिनेट में उन्हें शामिल कर स्वास्थ्य विभाग का मंत्री बनाया है। डॉ. चौधरी प्रदेश में 15 महिने रही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री थे।

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव