मध्यप्रदेश पूरी तरह से कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार है: मंत्री विश्वास सारंग

By सुयश भट्ट | Jun 08, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के हालातों में पहले से काफी सुधार आया है। ऐसे में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सांरग ने मीडिया से बात करते हुए कहा किब प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चल रही थी और आगे भी चलती रहेगी। हम लगातार तीसरी लहर की तैयारियां कर रहे है। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंकस में उपयोग होने वाले इंजेक्शन की प्रदेश में किल्लत नहीं है। उन्होंने प्रदेश की चिकित्सा सेवा की तारीफ करते हुए कहा कि अब हमारी चिकित्सा सेवा बेहतर चल रही है। और सभी ज़रूरतो को पूरा कर रहे हैं।

विश्वास सारंग ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के टीकाकरण के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा उन्हें सिर्फ भ्रम फैलाने की राजनीति आती है और वे सिर्फ भ्रम ही फैलाते है। उन्होंने कमलनाथ को नसीयत देते हुए कहा कि अब कुछ समय के लिए उन्हें आराम की सख्त ज़रूरत है।

इसे भी पढ़ें: विश्वास सारंग ने प्रधानमंत्री मोदी को ज्ञापित किया धन्यवाद, कहा देश को मिला वैक्सीन जैसा धारदार हथियार

वहीं कांग्रेस के 45 नए प्रभारियों की नियुक्ति पर विश्वास ने बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस अगर एक दूसरे की रियासत में हस्तछेप करेगी तो गुटबाज़ी सामने आ ही जाती है। दरअसल बताया जा रहा है कि रीवा में राकेश सिंह को प्रभारी बनाने पर अजय सिंह नाराज़ हो गए है।

प्रमुख खबरें

US Navy ने Saildrone पर कब्जा करने की कोशिश कर रही Iran की दो नावें नष्ट कीं

India-New Zealand FTA | न्यूज़ीलैंड की संसद ने भारत के साथ ट्रेड डील बिल पास किया, 95% एक्सपोर्ट पर टैरिफ में छूट मिलेगी

London में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की झलक पाने उमड़े सैकड़ों प्रशंसक, सुरक्षा कारणों से आखिरी वक्त पर कार्यक्रम रद्द

Israel को 2,000 पाउंड वाले 40,000 बम बेचने की तैयारी में Donald Trump प्रशासन