कोरोना संक्रमण सुधार में मध्य प्रदेश एक पायदान आगे बढ़ा, रिकवरी रेट 64.3 प्रतिशत हुआ

By दिनेश शुक्ल | Jun 04, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण में निरंतर कमी के चलते मध्य प्रदेश अब देश में 7वें स्थान पर आ गया है। पहले मध्य प्रदेश देश में 6वें स्थान पर तथा उत्तरप्रदेश 7वें स्थान पर था। पूरे देश की तुलना में मध्य प्रदेश में लगभग 2 प्रतिशत नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि पहले ये 8 प्रतिशत तक थे। प्रदेश में कोरोना के 174 नए पॉजीटिव प्रकरण आए हैं, वहीं देश में यह संख्या 9304 है। हमारी कोरोना रिकवरी रेट 64.3 प्रतिशत है, जबकि भारत की 47.9 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। 

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि सागर मेडिकल कॉलेज के डीन को तुरंत हटाया जाए। एसीएस हैल्थ सुलेमान ने बताया कि सागर गई चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने वहां जाकर आवश्यक व्यवस्थाएं देख ली है। डीन का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। मुख्यमंत्री ने खंडवा जिले में कोरोना से मृत एक मरीज की डैथ एनालिसिस के दौरान निर्देश दिए कि उसकी मृत्यु की विस्तृत जाँच कराई जाए। उक्त मरीज को लक्षण होने के बाद भी उसके कहने पर डिस्चार्ज कर दिया गया था। प्रदेश में गुरूवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8762 तक पहुँच गई। गुरूवार को 174 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। राज्य में कोरोना संक्रमण के चलते अभी तक 377 मौतें हो चुकी है वही गुरूवार 6 मौतें होने की खबर आई। वही अभी तक 5637 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह