MP पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, तीन चरणों में 25 जून से 8 जुलाई तक होंगे मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव का ऐलान किया। इस बार जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव भी मतपत्र से होगा। अभी तक यह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से होता रहा था, पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्‍न होंगे। आयोग चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावी हो जाएगी। पंचायत चुनाव ईवीएम से नहीं होंगे। मतपत्रों के जरिए चुनाव होगा। वोटिंग के लिए मतदाता पहचान पत्र जरूरी। परिणामों की घोषणा ब्लॉक मुख्यालय पर की जाएगी।पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। चुनाव 4 लाख पदों के लिए होंगे। नामांकन 30 मई से भरे जा सकेंगे। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 10 जून दोपहर 3 बजे तक है। 

प्रमुख खबरें

Lok Sabha की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, वंदे मातरम का हुआ गान, पीएम मोदी-अमित शाह रहे मौजूद

हूती विद्रोहियों का सबसे बड़ा हमला..सऊदी के जहाज को उड़ाया!

कर्नाटक विधानसभा में Food Safety Raid, थाली में मिले Cockroaches, मंत्रियों की सेहत से खिलवाड़

Health Tips: Self-Confidence पर चोट करते हैं पीरियड्स कमेंट्स, महिलाओं की Mental Health पर पड़ता है गहरा असर