मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री ने कहा कोरोना काल में नर्सों का तप और त्याग अविस्मरणीय

By दिनेश शुक्ल | May 12, 2021

गुना। विश्व नर्स दिवस के अवसर पर गुना जिले में नर्सों का सम्मान किया गया। मंत्री, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी नर्सों द्वारा की जा रही सेवा के लिए उनका आभार जताया। उन्हें फूल देकर सम्मानित किया गया। गुना जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने नर्सों को उनके अतुलनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। सभी नर्सों को फूल माला देकर उनके इस कार्य के लिए उनका आभार माना।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 8,970 नये मामले, 84 लोगों की कोरोना से मौत

इस मौके पर मंत्री ने कहा की इन इनको सिस्टर कहा जाता है। सिस्टर मतलब बहन का रूप होता है। इससे एक अपनापन महसूस होता हैं। इन बच्चियों ने इस भीषण काल में इतना अच्छा काम किया है। अपने को सुरक्षित रखकर दूसरों की जान बचाने में निरंतर रात दिन लगी हुई हैं। इनका तप और त्याग निश्चित रूप से अविस्मरणीय है। इनके अलावा कलेक्टर ने मानस भवन पहुंचकर टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया तथा नर्सिंग स्टाफ को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की बधाई दी। 

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में कोरोना के नि:शुल्क इलाज के लिये 80 अस्पताल चिन्हित - डॉ. चौधरी

कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. द्वारा कोविड टीकाकरण केंद्र मानस भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने नर्सिंग स्टाफ को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्य की सराहना की। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना के समय आप लोग जिस प्रकार काम कर रहे हैं, वह प्रशंसनीय है।

प्रमुख खबरें

रामलीला मैदान में Tejashwi Yadav का वार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार पर हमला, जनता से बोले- किसी एक को चुनिए

Punjab में AAP को झटका, विधायक Chetan Singh Jouramajra और Harmeet Pathanmajra ने दिया इस्तीफा

Congress के पतन की वजह बनेगी महारैली, JP Nadda का Rahul Gandhi पर तीखा वार