पाकिस्तान की जेल में रिहा होगा मध्यप्रदेश का व्यक्ति, अगले सप्ताह लौटेगा स्वदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2021

सागर (मप्र)। मध्यप्रदेश के सागर जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनजाने में पड़ोसी देश पाकिस्तान में प्रवेश करने के बाद वहां की जेल में लंबे समय तक बंद रहा 57 वर्षीय व्यक्ति रिहा होकर अगले सप्ताह अपने घर वापस लौटेगा। सागर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अतुल सिंह ने शनिवार को बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 46 किलोमीटर दूर गौरझामर थाना क्षेत्र के घोसी पट्टी गांव का निवासी प्रहलाद सिंह को 30अगस्त को वाघा सीमा पर भारत को सौंपा जाएगा। अधिकारी ने बताया कि वह व्यक्ति 30 साल पहले अपने घर से लापता हो गया था और जनवरी 2014 में मध्यप्रदेश सरकार को यह पता चला कि वह पाकिस्तान की जेल में बंद है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 2014 में प्रहलाद को पाकिस्तान से वापस लाने के लिए पहचान और पत्राचार की प्रक्रिया शुरू की थी।

प्रमुख खबरें

क्या इंसानों के नियंत्रण से बाहर निकल चुका है Artificial Intelligence (AI)? Google Gemini का कारनामा देख कांप उठा पूरा टेक जगत

DUSU Election Result: अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास 114 वोटों से आगे

Kanishka Bombing की फाइल बंद करने की तैयारी, 41 साल से प्रतीक्षा कर रहे लोगों को न्याय नहीं दिला पाया Canada !

Davis Cup 2026 India vs South Korea | श्रीराम बालाजी और दक्षिणेश्वर सुरेश का बड़ा धमाका, डबल्स मैच जीतकर दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारत की उम्मीदें रखीं ज़िंदा!