Madhya Pradesh: प्रियंका गांधी बोलीं- विपक्षी नेताओं को बनाया जा रहा निशाना, अब भाजपा को बदलने का समय

By अंकित सिंह | Oct 05, 2023

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मध्य प्रदेश के धार में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर राज्य में कांग्रेस अपनी ताकत लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह कई महापुरुषों की भूमि है। हम उन्हें महापुरुष कहते हैं क्योंकि उन्होंने जीवन भर जनता के हितों के लिए संघर्ष किया और कभी उनका भरोसा नहीं तोड़ा। उन्होंने कहा कि यहां व्यापमं घोटाला हुआ। क्या कोई जांच कराई गई? अगर आप उनके (बीजेपी) खिलाफ लिखते हैं तो ईडी तुरंत पहुंच जाती है। आपको पूछना होगा कि ईडी अभी तक यहां क्यों नहीं आई? जब माँ नर्मदा के साथ और सप्तऋषियों की मूर्तियों के संबंध में (महाकाल गलियारे में) भ्रष्टाचार हो सकता है...क्या भगवान के साथ भी कोई भ्रष्टाचार करता है? क्या अब उन्हें (बीजेपी को) बदलने का समय नहीं आ गया है?

इसे भी पढ़ें: MP Election 2023: मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाया मास्टर प्लान, कांटे से कांटा निकालेगी पार्टी

कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं सुबह उठकर देखी कि मोदी जी क्या भाषण दे रहे हैं। हम जो कहते है, वो भी वहीं कहते हैं। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हमने रोजगार दिलाए हैं। हम कहते हैं कि हमने दिलाएं। ऐसे में जनता को कैसे पता चलेगा कि सच कौन बोल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 18 सालों में 17 हजार नवयुवकों ने खुदकुशी की है। मेरी बातों में भी मत पड़िए। सच्चाई और अपने अनुभव में पड़िए। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश पर गर्व है क्योंकि हमारा देश ऐसा था जिसका लोकतंत्र पड़ोसी देशों में सबसे मजबूत माना जाता था। संविधान लिखने वाले लोगों ने इस देश के लिए अपनी जान दे दी। हमें अपने देश पर गर्व है जिसका संविधान है लिखा कि सभी को समान अधिकार मिलना चाहिए। कांग्रेस सरकार ने पंचायतों को अधिकार देकर इस अधिकार को मजबूत बनाया।

प्रमुख खबरें

Odisha के गंजाम में बाल श्रम छापे में पुलिस को रोकने पर BJYM नेता गिरफ्तार

Oris Infrastructure के MD Amit Gupta गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने अमृतसर से पकड़ा

Ahmedabad Airport पर 83.14 लाख की Gold Chain जब्त, शारजाह से आई महिला गिरफ्तार

Gujarat में नेतृत्व परिवर्तन की भ्रामक पोस्ट पर FIR, पत्रकार पवन त्यागी पर केस