कोविड-19 महामारी के बीच मध्य प्रदेश वासियों ने घरों में रहकर किया योग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2020

भोपाल।  कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को मध्यप्रदेश वासियों ने अपने घरों में योग किया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी पत्नी साधना सिंह और दोनों बेटों के साथ अपने घर पर ही यहां योग किया। चौहान ने प्रदेश वासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए रविवार को ट्वीट किया, ‘‘आज कोविड-19 के संक्रमण काल में योग का महत्व और बढ़ गया है। आदिकाल से चले आ रहे योग के विज्ञान को अपने जीवन में हम उतारेंगे तो कोरोना वायरस जैसी हजारों बीमारियों से भी निपट लेने में हमारा शरीर सक्षम होगा।

इसे भी पढ़ें: 8 राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों पर चुनाव संपन्न, जानें कहां किसका रहा दबदबा और किसे मिली मात 

भोपाल में कुछेक स्थानों पर रविवार सुबह सैर पर निकले कुछ लोग मुंह पर मास्क पहने हुए सड़कों के किनारे एक दूसरे से दूरी बनाकर योग करते हुए नजर आये। कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बिना जन समूहों के डिजिटल मीडिया माध्यमों के जरिए ही मनाया जा रहा है। इस बार की थीम ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग’ है। संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 2014 को घोषणा की थी कि हर साल 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला