मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश दीपावली के बाद भी नहीं खुलेंगे स्कूल

By दिनेश शुक्ल | Nov 13, 2020

भोपाल। कोरोना संक्रमण के चलते बंद स्कूलों को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि दिवाली बाद स्कूलों को खोल दिया जाएगा और बच्चे स्कूल पहुंचकर पढ़ाई कर सकेंगे लेकिन शासन ने नया आदेश जारी किया है। इसके अनुसार दिपावली के बाद भी स्कूल नहीं खोले जाएंगे और ऑनलाइन क्लास जारी रहेगी। 

इसे भी पढ़ें: भोपाल जिला प्रशासन की अपील तेज ध्वनि के पटाखे न जलाने जलाए

गौरतलब है कि पिछले दिनों केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन में कहा गया था कि 15 अक्टूबर से स्कूल खुल सकते हैं। राज्य सरकारें खुद इस पर निर्णय ले सकती हैं। लिहाजा मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने फिलहाल स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। कोरोना संक्रमण के चलते इस साल स्कूल नहीं खुल पाए है। स्कूलों में ऑनलाइन क्लास संचालित हो रही है। संक्रमण के चलते स्कूलों को खोलने का निर्णय सरकार नहीं ले पा रही है। ऐसे में अब स्कूल जाने के लिए बच्चों को थोड़ा ओर इंतजार करना पड़ेगा। 

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार