National Education Day: 11 नवंबर को मौलाना आजाद की जयंती पर देश मना रहा राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

By अनन्या मिश्रा | Nov 11, 2026

हर साल 11 नवंबर को देश में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती की याद में मनाया जाता है। इस दिऩ भारत के भविष्य को आकार देने में शिक्षा के महत्व और योगदान पर प्रकाश डाला जाता है। शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के विचारों ने आधुनिक भारतीय शिक्षा की नींव रखीं, जिसको आज हम देख रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम आदि के बारे में...

इतिहास

अबुल कलाम स्वतंत्रा सेनानी होने के साथ-साथ फेमस शिक्षाविद् भी थे। साल 2008 में प्रेसिडेंट प्रतिभा पाटिल ने विज्ञान भवन में 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में घोषित किया। यह दिन राष्ट्र की शिक्षा में अनमोल योगदान दिए जाने और मौलाना अबुल कलाम आजाद को ट्रिब्यूट देने के लिए मनाया जाता है।

देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद

मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म साल 1888 में हुआ था। वह एक विद्वान, लेखक और स्वतंत्रता सेनानी थे। वह शिक्षा को भारत के अतीत और भविष्य के बीच के पुल की तरह देखते थे। जब अबुल कलाम ने स्वतंत्र भारत में शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला, तो उनके सामने एक ऐसा देश था, जहां पर साक्षरता काफी कम थी और असमान अवसर थे। उनका उत्तर सरल लेकिन बेहद महत्वकांक्षी था। उनका मानना था कि हर बच्चे को स्कूल जाना चाहिए और हर एक वयस्क को सीखने का मौका मिलना चाहिए।

बता दें कि 15 अगस्त 1947 से लेकर 02 फरवरी 1958 तक मौलाना अबुल कलाम आजाद ने एजुकेशन मिनिस्टर ऑफ इंडिया के रूप में काम किया। उन्होंने देश में कुछ महत्वपूर्ण संस्थानों की स्थापना की थी। गांधीजी की फिलॉसफी से प्रभावित होकर मौलाना आजाद ने मुख्तार अहमद अंसारी, हकीम अजमल खान और अन्य लोगों के साथ मिलकर अलीगढ़ में जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना की थी। जिसको बाद में दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

भारत के खिलाफ Test Series के लिए New Zealand टीम घोषित, चोट से जूझ रहे Conway और Rachin शामिल

India vs New Zealand Test Series 2026 | रवि शास्त्री ने की अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ! न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन की जताई उम्मीद

तुर्किये में COP 31 जलवायु सम्मेलन शुरू, ठोस कदमों पर विश्व नेताओं की नजर

Mumbai Airport के T1 पुनर्विकास के बीच 91 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रहेंगी सुचारू