लोकतंत्र की रक्षा के लिए मध्य प्रदेश रचेगा इतिहास - सज्जन सिंह वर्मा

By दिनेश शुक्ल | Nov 02, 2020

भोपाल। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि मंगलवार को 03 नवम्बर को लोकतंत्र की रक्षा के लिए मध्य प्रदेश इतिहास रचेगा। प्रदेश की जनता लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट डालने जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मध्य प्रदेश में लोकतंत्र का गला दबाया गया उसे प्रदेश की जनता ने देखा और लगभग हर वर्ग शिवराज के 15 सालों के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ एकजुट है। पूरे प्रदेश में सभी 28 विधानसभा सीटों पर जनता भाजपा से चुनाव लड़ रही है, कांग्रेस पार्टी को भरपूर समर्थन लोगों का मिल रहा है| सभी प्रदेश वासी लोकतंत्र की हत्या करने वालों को सबक सिखाने को लेकर बेचैन है, उनका यह मानना है की देशभक्ति इससे बड़ी नहीं हो सकती यदि हम अपने संविधान की रक्षा कर पाए।

 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मेहबूबा मुफ़्ती के खिलाफ भोपाल में देशद्रोह का मामला दर्ज

वर्मा ने कहा कि इन उप चुनावों में कांग्रेस पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं ने जी तोड़ मेहनत की है, सभी की एक ही इच्छा है कि प्रदेश को दोबारा कमलनाथ जैसा अनुभवी और जनता का नेता मुख्यमंत्री के रूप में चाहिए। शिवराज के चेहरे को जनता पहले ही नकार चुकी है और कमलनाथ के रूप में अब उन्हें  ऐसा नेता मिला है जो जनता के दिलों में राज करने लगा है।

 

इसे भी पढ़ें: सरसंघचालक मोहनराव जी भागवत और सरकार्यवाह भय्या जी जोशी भोपाल प्रवास पर

कमलनाथ के पास प्रदेश के हर वर्ग को लेकर जो विजन हैं, वह विकास तथा उन्नति का है जहां माफियाओं का कोई काम नहीं, भ्रष्टाचारियों को सलाखों में डालने वाले दबंग जनप्रतिनिधि के रूप में कमलनाथ ने अपनी पहचान बनाई। प्रदेश की जनता देशप्रेमी है, और देश के संविधान की रक्षा करना उनका परम दायित्व है। इस लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश की जनता अपनी ताकत दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और प्रदेश में जल्द ही जन हितेषी जनता की सरकार कमलनाथ के नेतृत्व में वापसी करेगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत