जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मेहबूबा मुफ़्ती के खिलाफ भोपाल में देशद्रोह का मामला दर्ज

Bhopal
दिनेश शुक्ल । Nov 2 2020 8:48PM

भोपाल में महबूबा मुफ्ती के खिलाफ संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष शमशुल हसन बल्ली ने देश द्रोह का मामला दर्ज करने का परिवाद पेश किया था। जिसे भोपाल जिला अदालत ने बहस के बाद स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई 18/11/2020 तय की है।

भोपाल। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मेहबूबा मुफ्ती के खिलाफ़ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देश द्रोह का मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने यह मामला दर्ज करवाया है। भोपाल जिला अदालत ने मामले को स्वीकार करते हुऐ अगली सुनवाई की तारीख 18 नवम्बर 2020 नियत की। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मेहबूब मुफ़्ती ने तिरंगे को लेकर विवादास्पद बयान दिया था। जिसकी निंदा पूरे देश में हुई थी। 

इसे भी पढ़ें: गजनी फिल्म के हीरो बन गये हैं शिवराज जी, कुछ याद ही नहीं रहता-भूपेन्द्र गुप्ता

वही भोपाल में महबूबा मुफ्ती के खिलाफ संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष शमशुल हसन बल्ली ने देश द्रोह का मामला दर्ज करने का परिवाद पेश किया था। जिसे भोपाल जिला अदालत ने बहस के बाद स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई 18/11/2020 तय की है। संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष शमशुल हसन ने कहा कि देश में काग्रेस ओर भारतीय जनता पार्टी सिर्फ पूतला दहन और विरोध कर रहे ऐसा लगता है कि दोनों राष्ट्रीय पार्टीया सिर्फ दिखावा कर रहै है। शमशुलहसन बल्ली ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की सभी सियासी राजनैतिक पार्टीयो को सिर्फ अपने और अपनी पार्टी के सम्मान की चिंता है, देश के तिरंगे की किसी चिंता नही है। अगर देश के राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की चिंता होती तो अभी तक देश द्रोही सलाखो के पीछे होते। उन्होंने कहा कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्य प्रदेश के सदस्य उबेस लाला, आबिद शोख, ज़ाहीद खान, आशिक अली, अमीन उददीन ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, और भारत के गृहमंत्री से मांग की है कि मेहबूबा मुफ्ती, फारूक़ अब्दुल्ला के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाले।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़