मध्य प्रदेश में अब रविवार को नहीं रहेगा लॉकडाउन: नरोत्तम मिश्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि मध्य प्रदेश में अब रविवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा। इसे समाप्त कर दिया गया है। मिश्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘आज से रविवार का लॉकडाउन प्रदेश में नहीं रहेगा। रविवार का लॉकडाउन भी ‘अनलॉक-4’ में समाप्त किया जा रहा है।’’ हालांकि, मिश्रा ने कहा कि निषिद्ध क्षेत्र जहां पर होगा, सिर्फ वहां पर लॉकडाउन लग सकता है। बाकी कहीं भी लॉकडाउन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह भी निर्णय लिया गया कि अब उद्योगों को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित किया जा सकेगा। मिश्रा ने बताया कि अब प्रदेश में आने-जाने के लिए ई-पास की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थानों एवं शॉपिंग मॉल को खोल दिया गया है। मिश्रा ने बताया कि इसके अलावा, 21 सितंबर से 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र परामर्श लेने के लिए स्कूल जा सकेंगे।

प्रमुख खबरें

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

West Bengal bypoll: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ 49922 वोटों से आगे