मध्यप्रदेश: महाकालेश्वर मंदिर के भोजन केंद्र में मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2024

मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के भोजन केंद्र में आलू छीलने वाली मशीन में दुपट्टा फंसने से एक महिला की शनिवार को मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एसडीएम ने बताया कि दुपट्टा महिला के गले में फंस गया। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसडीएम ने कहा कि सरकार उसके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। अन्न क्षेत्र महाकालेश्वर मंदिर से करीब 500 मीटर की दूरी पर है और यहां श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

प्रमुख खबरें

UP Encounter: केशव मौर्य बोले, SP ने अपराधियों को पाला, योगी सरकार में अब हो रहा न्याय

Testicular Cancer: 15 से 40 वर्ष के पुरुषों में बढ़ रहा Testicular Cancer का खतरा, भूलकर भी न करें इन लक्षणों को Ignore

CPI के D Raja ने Amit Shah को लिखा पत्र, UP में कार्यकर्ताओं को नज़रबंद करने का लगाया आरोप

नेपाल में बाढ़ के फर्जी वीडियो पर कार्रवाई, 72 सोशल मीडिया यूजर को हटाने का निर्देश